राशिवाणी जनवरी-2022

राशिवाणी जनवरी-2022

 

जानिए! कैसा रहेगा नये साल का पहला महिना आपके लिए।

 

मेष- इस माह का प्रथम सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा रहने की संभावना है। सोच-समझकर निर्णय लें और शत्रुओं से सावधान रहें। व्यर्थ की यात्रा करें, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। इस माह वैवाहिक जीवन सुखप्रद रहेगा। विद्यार्थीयों को अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। माह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। तिसरे सप्ताह में व्यर्थ के वाद-विवाद से चिंता बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण अभियान में सफल होंगे। हनुमान जी की आराधना से विशेष लाभ।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 4,5,13,14,22,23,24,31

 

वृष- इस माह का प्रथम सप्ताह अनुकूल रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। फिर भी विचार-विमर्श कर आगे बढ़ें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। माह का मध्य आपके लिए आत्मविश्वास से भरा से भरा हुआ रहेगा। कार्य सिद्ध होंगे। विरोधी वर्ग शान्त रहेगा। आपके किसी अपनें का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माह के अंत में सावधान रहने की जरूरत है। महिने का अंत पुनः सामान्य हो जाएगा। भगवती के काली स्वरूप की आराधना करें।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 06,07,15,17,25,26

पंचांग और शुभ मुहूर्त देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

मिथुन- इस माह का प्रारंभ श्रेष्ठ फल देगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारिक यात्राएं संभव हैं। श्वेत रंग सुखद् रहेगा। माह के मध्य में शत्रु परेशान कर सकते हैं, प्रेम में धोखा मिल सकता है। विद्यार्थीयों के लिए यह माह अध्ययनोकूल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से किसी बात को लेकर ग़लतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, लापरवाही ना करें। महालक्ष्मी महादेव की आराधना करें।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 01,08,09,10,18,19,20,27,28

 

कर्क- जनवरी माह का प्रारंभ खुशनुमा रहेगा। ग़लतफहमीयाँ दूर होंगी। प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी नए व्यक्ति से संपर्क हो सकता है, जो कि लाभप्रद साबित होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। कोइ महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। इस माह उधार रुपए देने से बचें अन्यथा हानि। माह के मध्य में जिसका भला करेंगे, वही धोखा देगा। माह के अंत में अनुकूल वातावरण रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। माता बगलामुखी की आराधना लाभप्रद रहेगा।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 02,03,10,11,20,21,22,29,30

 

सिंह- माह का प्रारंभ उत्साहजनक नहीं रहेगा। परिणाम सोचे अनुसार नहीं होंगे। पुरानी बातें मन में उलझन पैदा करेंगी‌। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु व्यर्थ का तनाव रह सकता है। माह का तृतीय सप्ताह व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत होगा। कार्यों में विघ्न आएंगे। भगवान् गणेश की आराधना हरा वस्त्र लाभप्रद।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 04,05,13,14,15,22,23,24,25

 जनवरी 2022 का पंचांग और शुभ मुहूर्त 


कन्या- माह का प्रारंभ शुभ है। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माह के मध्य में कोइ रुके कार्य पूर्ण होंगे अतएव मन प्रसन्न हो सकता है, किन्तु कोई अप्रिय समाचार अशांति ला सकती है। कुछ अपने हीं अशांति उत्पन्न करेंगे। भगवान् श्रीकृष्ण की आराधना करें।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 06,07,15,16,17,26

 

तुला- माह का प्रारंभ लाभकारी होगा। पुराने विवादों में अनुकूलता देखने को मिलेगी। प्रारंभ उत्साहवर्धक रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें खासकर रुपये किसी को उधार दें। दूसरे सप्ताह में आमदनी बढ़ेगी। किन्तु खर्च की अधिकता भी बढ़ेगी। मार्ग की सभी बाधाएं दूर होंगी। परेशानीयों का सामना डट कर करें, सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है। आलस्य से विशेष रुप से दूर रहें। तीर्थ यात्रा के योग बन सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। महादेव की आराधना करें।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 01,08,09,10,18,19,20,27,28

 

वृश्चिक- इस माह का प्रारंभ आपके लिए संतुष्टप्रद रहेगा। न्यायीक मामलों में सफलता के आसार हैं। अवसर से चुके नहीं यह ध्यान रखें। शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे। धैर्यपूर्वक कार्य करें। सेहत के प्रति सजग रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। माता सरस्वती और भगवान् आशुतोष की आराधना फलप्रद।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 02,03,10,11,20,21,22,29,30

 

धनु- माह का प्रारंभ प्रतिकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न करेगा। किसी से भी व्यर्थ का वाद-विवाद करें। मान-मर्यादा को ठेस पहुंचेगी। थोड़ा परेशानी का दौर है। विद्यार्थीओं का मन विद्याध्ययन में नहीं लगेगा। भूमी संबंधी कार्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। परिश्रम का फल सुखद् रह सकता है। आपके लिए कुल मिलाकर माह का अंत अनुकूल रहेगा। माता दुर्गा की आराधना लाभप्रद।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 04,05,13,14,15,22,23,24,31

 

मकर- आपके लिए माह का प्रारंभ मध्यम रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यालय में उच्च अधिकारीयों से संबंध अच्छे रहेंगे। शत्रुओं से विशेष रुप से सावधान रहने की आवश्यकता है। पुत्र का सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार का झूठा आरोपी लग सकता है। स्वयं के विवेक निर्णय लें लाभ होगा। भगवान् गणपति की आराधना सुखदाई होगा।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 06,07,15,16,17,25,26

 

कुम्भ- सप्ताह का प्रारंभ श्रेष्ठकारी रहेगा। मन शान्त रहेगा। आध्यात्म में मन लगेगा। विद्यार्थीओं का मन अध्ययन में लगेगा। माह के मध्य में सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। कोई बात आपके हृदय को ठेस पहुँचा सकती है। माह के अंतिम सप्ताह में विशेष सावधान रहें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। पीला वस्त्र साथ में रखें। माता बगलामुखी की उपासना करें।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 01,08,09,10,18,19,20,27,28

 2022 के जनवरी माह का पंचांग और शुभ मुहूर्त देखने के लिए यहां क्लिक करें

मीन- आपके लिए माह का प्रथम सप्ताह अनुकूल रहेगा। स्वयं के विवेक से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है, अतः किसी पर भी विश्वास करने से पूर्व सावधानी पूर्वक विचार करें। माह के मध्य में कार्य का बोझ बढ़ेगा। भाग्य साथ देगा, उचित प्रयास से तरक्की संभव। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। गुरुजनों की सेवा करें, सूर्यदेव की आराधना विशेष रूप से करें। महादेव की उपासना लाभप्रद।

शुभ अंग्रेजी तिथियाँ:- 02,03,10,11,12,20,21,22,29,30

 


आचार्य पं० शुभ दर्शन



किसी भी प्रकार के आध्यात्मिक व ज्योतिषीय सलाह व परामर्श हेतु यहाँ क्लिक करें।

Previous Post Next Post